जांजगीर चाम्पा जिले में भी , यू पी और बिहार की तर्ज पर चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में भी , यू पी और बिहार की तर्ज पर चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म ,,
जांजगीर चाम्पा 25 अगस्त 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक की अपहरण के बाद चाकू की नोक पर बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुलमुला
में एक 15 वर्षीय लड़की की मंगलवार की रात अपहरण कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है सुबह किसी तरह घर पहुंचने के बाद गांव वालों की मदद से थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज़ कराई।

आरोपी गांव का शादीशुदा युवक है जो पुलिस में  शिकायत की जानकारी मिलने के बाद से वह फरार हो गया है मुलमुला पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

घटना मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पंचायत कोनारगढ़ दर्रापार की है , मिली जानकारी के मुताबिक कोनारगढ़ में मंगलवार की लगभग 01 बजे घर में सो रही 15 वर्षीय लड़की को अपहरण कर घर से दूर ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है , घटना के दौरान युवक ने लड़की के मुँह को कपडे से बांध दिया था घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने नाबालिग को बाइक में बैठकर घर के कुछ दूर में छोड़ कर फरार हो गया।

नाबालिग घर पहुंचने के बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वह मुलमुला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज़ कराई |

लड़की ने शिकायत में बताया की आरोपी घर में घुसकर उसे हाथ पर करेंट लगाया, जिसके बाद वह नींद से जगी जिसके बाद युवक ने उसके मूँह  पर रुमाल बांध दिया और बाइक में बैठा कर मल्हार रोड की तरफ ले जाकर सड़क किनारे नाबालिक लड़की के साथ चाकू के नोक पर बलात्कर किया गया नाबालिक लड़की के माता पिता बाहर रहते है , आरोपी सुनेपन  का फायदा उठाकर  वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी गौरीशंकर कश्यप पिता जनक राम कश्यप उम्र 30  वर्ष निवासी कोनारगढ़ चमरीपारा है| आरोपी की पहले ही दो शादी हो चुकी  है और वो मस्तूरी का हाइवा चलाता है। आरोपी  ड्राइवर है। आरोपी घटना के बाद अपने  हाइवा को चलाते हुए बनाहिल की ओर जा रहा था जिसे तिवारी  पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गया है। मुलमुला पुलिस ने हाइवा को अपने कब्ज़े में लेकर पीड़िता नाबालिक लड़की का बयान लेकर जांच में जुटी । मुलमुला पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर अपराध क्रमांक 214, धारा 450, 363, 366 क 376 , 4 पॉस्को एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांजगीर चाम्पा जिले में भी , यू पी और बिहार की तर्ज पर चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH