मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान , सड़क मार्ग से हुए रवाना , ट्वीट कर कही यह बात,,

रायपुर , 01-08-2023 7:14:51 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान , सड़क मार्ग से हुए रवाना , ट्वीट कर कही यह बात,,
रायपुर 01 अगस्त 2023 - आज मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के युवाओं से सीधी बात करेंगे। बिलासपुर में युवाओं का हुजूम उमड़ा है, मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का चौपर रायपुर से उड़ान नहीं भर सका। हालांकि मुख्यमंत्री का चौपर हैलीपैड में पूरी तरह से तैयार खड़ा था। लेकिन, मौसम को साफ होते नहीं देख मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल की फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा है….

मौसम ख़राब हो गया है, बिलासपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता. मुझे तस्वीरें मिली, आप सब पहुँच चुके हैं. यहाँ भी स्टेडियम हाउसफुल है, बाहर भी बड़ी संख्या में युवा साथी हैं. कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुँच रहा हूँ.

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

बता दें कि ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में हो रहा है। बहतराई स्टेडियम में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुख्यमंत्री को थोड़ा विलंब हो गया। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुंगेली, कोरबा,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 01 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचें हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH