छत्तीसगढ़ - विधायकों की सुरक्षा में कटौती , राज्यपाल से होगी शिकायत

रायपुर , 29-07-2023 12:33:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधायकों की सुरक्षा में कटौती , राज्यपाल से होगी शिकायत
रायपुर 28 जुलाई 2023 - बस्तर के बीजेपी के पूर्व विधायक राज्यपाल से मिलेंगे राज्यपाल से मिलकर सुरक्षा बहाल की मांग करेंगे। दरअसल पिछले दिनों बस्तर के कई भाजपा विधायकों की सुरक्षा में कटौती हुई थी। इस मामले में जमकर राजनीति भी हुई थी। भाजपा ने इसे लेकर नाराजगी भी जताया था। भाजपा के पूर्व विधायक अब राज्यपाल से मिलकर पूर्व की भांति सुरक्षा बहाल करने की मांग करेंगे।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा नेताओं की सुरक्षा कम हुई है, कांग्रेस नेताओं की भी सुरक्षा कम की गयी है। नेताओं के सुरक्षा संबंधी विषय पर समीक्षा बैठक की गई जिसमें बस्तर के 8 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई। चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने से राज्य सरकार के फैसले का भाजपा ने विरोध भी किया था।

बस्तर के पूर्व विधायक सुभाउराम कश्यप की सुरक्षा को वाय प्लस से वाय श्रेणी कर दिया गया है। वहीं, चित्रकोट के पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप की सुरक्षा को जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है, इसके अलावा पूर्व विधायक लछुराम कश्यप के भी सुरक्षा में कटौती करते हुए जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है। भानूप्रतापपुर के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम की सुरक्षा वाय प्लस से एक्स श्रेणी कर दिया गया है।

इसके अलावा  अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराम नाग जेड श्रेणी को व्हाई श्रेणी कर दिया गया है। कांकेर के पूर्व विधायक शंकर धुर्वा की सुरक्षा घटाकर जेड से वाय श्रेणी की कर दी गई है। इसके अलावा पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोल की सुरक्षा वाय प्लस से एक्स कर दी गई है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह की भी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH