छत्तीसगढ़ - पति ने कुल्हाड़ी मार कर की पत्नी की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने कुल्हाड़ी मार कर की पत्नी की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद
बिलासपुर 28 जुलाई 2023 - इस वक्त बिलासपुर जिले के तखतपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जँहा एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना जिले के तखतपुर थानाक्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना धूमा ग्रामकी है यहां आरोपी दिलहरण मानिकपुरी अपनी पत्नी इंद्राणी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर अक्सर उसके और उसकी पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ करता था। बताया जा रहा है कि मृतका ने जमीन बिक्री की रकम घर में रखी थी। 

वहीं घटना के दिन जब आरोपी दिलहरण ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे तो मृतका इंद्राणी ने पैसे देने से मना कर दिया इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई इसके बाद वह घर से चला गया। वारदात वाली देर शाम आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा और पास में ही रखे कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे इंद्राणी लहुलूहान हो गई फिर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

घटना के दौरान उसका बेटा मौके पर मौजूद था। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलहरण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH