छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग , करोड़ो के कपड़े जल कर राख

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग , करोड़ो के कपड़े जल कर राख
बिलासपुर 28 जुलाई 2023 - बिलासपुर में एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे लाखो रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि दो किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड ने सुबह पांच आग पर काबू पा लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक चकरभाठा कैंप में किशनचंद टहल्यानी की कृष्णा सोसायटी के नाम पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात संचालक और कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात करीब 12 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें उठ रही है। उन्होंने घटना की जानकारी दुकान संचालक के साथ ही आसपास के लोगों को दी। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

जब तक फायरब्रिगेड पंहुचती तब तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी और कपड़े सहित दुकान में रखे सामान जल रहे थे। जेसीबी से दुकान के साइड की दीवारों को तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, आग की लपटें कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। देर रात से लेकर सुबह तक लोग आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। सुबह पांच बजे चार फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH