छत्तीसगढ़ - डॉक्टरों की लापरवाही से MBBS के छात्र की मौत , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला था छात्र

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डॉक्टरों की लापरवाही से MBBS के छात्र की मौत , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला था छात्र
बिलासपुर 20 जुलाई 2023 - बिलासपुर में अपोलो अस्पताल में भर्ती जांजगीर-चांपा जिले के एक MBBS स्टूडेंट की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे पीलिया होने पर अस्पताल में ब्लड चढ़ाया जा रहा था। लेकिन, लापरवाही ऐसी कि जेलको का ढक्कन लगाना ही भूल गए, जिससे शरीर से ब्लड बाहर निकल गया और मरीज की जान चली गई। इस लापरवाही पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ निवासी 23 वर्षीय अमन खरे पिता परमेश्वर खरे MBBS का स्टूडेंट था। अमन यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन, रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद अमन भारत वापस आ गया और पामगढ़ में अपने परिवार के साथ रहने लगा। 

वह कुछ दिनों पहले पीलिया से पीड़ित हुआ था, जिस पर परिजनों ने उसे पहले मार्क हास्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर वेंटीलेटर पर रखकर इलाज कर रहे थे। तीन दिन पहले ही उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था। वहां भी वेंटीलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 

बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही से इंकार किया है। प्रबंधन का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी। इसलिए इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH