छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकली 12वी की छात्रा की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी
बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बलरामपुर 20 जुलाई 2023 - बलरामपुर जिले में स्कूली छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली। छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दोहना की है।मिली जानकारी के अनुसार, जोकापाठ निवासी, लीलावती यादव बचवार में रहकर पढ़ाई करती थी।
वह शासकीय हाई स्कूल मानपुर, कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने पतासाजी की तो पेड़ पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
















