छत्तीसगढ़ - बिलासपुर के चांटीडीह में फैला डायरिया , एक की मौत , 40 अस्पताल में , छह की हालत गंभीर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर के चांटीडीह में फैला डायरिया , एक की मौत , 40 अस्पताल में , छह की हालत गंभीर
बिलासपुर 15 जुलाई 2023 - शहर के चांटीडीह में डायरिया फैल गया है। देखते ही देखते 40 लोग उल्टी, दस्त का शिकार हो गए और एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। छह की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर लगी, वैसे ही हड़कंप मच गया और मौके पर टीम पहुंच गई। जहां जांच करने में दूषित पानी के सेवन करने से बीमार होने की पुष्टि की गई। 17 मरीज को सिम्स में और अन्य नौ मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। इसमे मृतक महिला भी शामिल है।

बारिश के दिनों में शहरी क्षेत्र में डायरिया फैलने की आशंका प्रबल रहती है। ऐसे में इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम प्रयास में जुटा रहा। लेकिन, उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ और शुक्रवार की दोपहर चांटीडीह क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार होने लगे। लोगों को कुछ समझ आता उससे पहले ही पीड़ितों को उल्टी और दस्त होने लगा और कुछ ही घंटे में उनकी हालत गंभीर होने लगी। देखते ही देखते 40 लोगों की हालत गंभीर हो चली। 

इसके बाद किसी संक्रमित बीमारी की आशंका को लेकर वार्डवासियों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। एक साथ बड़ी संख्या में बीमार होने की जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। तत्काल CMHO डा़ राजेश शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पीड़ितों की हालत देखते हुए तत्काल इलाज करवाने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद 17 मरीजों को सिम्स में भर्ती कराया गया। उनमें से चांटीडीह निवासी 65 वर्षीय कमला मिश्रा पति हरि मिश्रा की उपचार के दौरान सिम्स में मौत हो गई। अन्य पांच की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर होने की दशा में आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि ये सभी दूषित पानी पीने के वजह से बीमार पड़े हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH