छत्तीसगढ़ - 06 साल के बच्चे साथ माँ ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग , बच्चे की मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 06 साल के बच्चे साथ माँ ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग , बच्चे की मौत
बिलासपुर 12 जुलाई 2023 - तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सकरी थाना क्षेत्र के घुरू - अमेरी में रहने वाली निशा मधुकर (26) तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी। बताया गया कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी। वह दूसरे पति के साथ ही रहती थी। महिला का छह साल का बेटा देवांश पहले पति हरनारायण मधुकर के साथ रहता था। तीन माह पहले ही वह बेटे को साथ लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर वह बेटे को लेकर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी। दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे।

इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। अचानक महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिसके बाद बच्चा ट्रेन के सामने आ गया। जबकि महिला टकराकर दूर छिटक गई। हादसे में मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

लोको पायलट ने गाड़ी रोक कर GRP को सूचना दी, जिसके बाद तोरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी महिला के सुसाइड की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

दो दिन पहले बच्चे का पिता हरनारायण मिलने आया था। इसी दौरान उसके पहले पति से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, महिला के होश में आने के बाद ही उसका बयान होगा और घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH