खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर EOW की दबिस , करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

मध्य प्रदेश , 07-07-2023 6:00:27 PM
Anil Tamboli
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर EOW की दबिस , करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
सागर 07 जुलाई 2023 - सागर  जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के घर पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। शुक्रवार सुबह 08 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई अमरीश दुबे के गोपालगंज थाना क्षेत्र के द्वारका विहार कालोनी में उनके निवास पर जारी है। EOW के करीब आधा दर्जन कर्मी उनके घर से संपत्ति संबंधी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमरीश दुबे सागर में करीब पौने तीन साल से पदस्थ हैं। अमरीश दुबे के जबलपुर और नरसिंहपुर के ठिकानों पर भी की EOW की कार्रवाई की गई है।

अमरीश दुबे की 2008 से हुई नियुक्ति से लेकर अब तक करीब आय से 600 गुना अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। उनके खिलाफ पिछले साल व्यापारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत भी कलेक्टर से की गई थी।

बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद EOW टीम ने जबलपुर के शताब्दीपुरम स्टार पार्क में स्थित 90 लाख रुपए कीमत का आलीशान बंगला, करीब ढाई हजार स्क्वायर फिट का एक प्लाट जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये होने के सबूत मिले हैं। वही नरसिंहपुर की शुगर मिल में भी अमरीश दुबे द्वारा 90 लाख रुपये निवेश करने के दस्तावेज भी मिले हैं। नरसिंहपुर में ही लाखों रुपए कीमत के दो प्लाट की रजिस्ट्री भी EOW टीम को मिली है। वही नरसिंहपुर के बैंक लाकर और विभिन्न खातों के मिलने की भी सूचना टीम को मिली है। इसके अलावा चल संपत्ति में चार पहिया वाहन के भी होने के सबूत मिले हैं।

गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बीती शाम एक नामी कंपनी के शापिग माल पर बड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने यहां से एक्सपायरी डेट का सामान भी बड़ी मात्रा में जब्त किए था। दुबे के खिलाफ व्यापारी संघ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन पर व्यापारियों से अवैध वसूली, आय से अधिक संपति के आरोप लगाए गए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH