इस गांव में एक या दो नही पूरे 40 ' भूतों ' ने डाला हुआ है डेरा , सभी ' भूत ' कर रहे दुबारा जिंदा होने का इंतजार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस गांव में एक या दो नही पूरे 40 ' भूतों ' ने डाला हुआ है डेरा , सभी ' भूत ' कर रहे दुबारा जिंदा होने का इंतजार
भोपाल 07 जुलाई 2023 - मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की एक पंचायत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमे एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 40 लोगों को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया है. अब यह 40 लोग अपने हाथ में दस्तावेज लेकर खुद को जिंदा होने के सबूत के साथ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के कुरवाई में खजुरिया जागीर गांव में  40 सर्टिफाइड भूत हैं. ये भूत खाना भी बनाता है, चारा भी काटते हैं, हाथों में आधार कार्ड थाम कर सरकारी दफ्तर भी घूम आते हैं.

गांव में 50 साल की गुड्डी बाई अपने पति और तीन बेटे बहू के साथ रहती हैं.गुड्डी बाई और उनकी बहू सरकारी कागज़ों के हिसाब से भूत बन चुके हैं। एक अन्य महिला राजकुमारी बाई ने कहा कि हमारा नाम आईडी से हट गया है. हमें मरा हुआ बताया है और हमारी मृत्यु हो गई है.

27 साल की सुशीला मुख्यमंत्री की बहुप्रचारित लाडली बहना का लाभ नहीं ले पाईं है. वो लेती भी कैसे? अब हितग्राहियों में भूतों की कैटगरी तो है नहीं , 19 साल के रामभजन पूरे परिवार के साथ गांव में रहते हैं, परिवार में वो कागजी मृत हैं, सरपंच - सचिव सबसे आश्वासन मिल गया लेकिन कागजों में जीवित नहीं हो पाये हैं. राम भजन ने कहा कि मृत्यु लिखा आ रहा है, सबके पास गये सरपंच - सचिव कहने लगे जुड़ जाएगा लेकिन नाम नहीं जुड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा है कि जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसके अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर विवाद है. जिसमें एक राजनीतिक दल के समर्थन में फ्रॉड किया गया है. डीएम ने कहा साइबर सेल को पत्र भेजकर जांच करवाएंगे जो तकनीकी त्रुटि है उसको ठीक करा लेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH