यूनिवर्सिटी के छात्र आपस मे भिड़े , आक्रोशित छात्रों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यूनिवर्सिटी के छात्र आपस मे भिड़े , आक्रोशित छात्रों ने किया चक्काजाम
सागर 06 जुलाई 2023 -  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में गुरुवार की शाम छात्रों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष के युवकों ने कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस चक्काजाम स्थल पर पहुंची और प्रदर्शन करने वालों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करवाया। इसके बाद छात्र थाना पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में अध्यनरत सागर और बाहर के छात्रा में किसी बात पर दो-तीन दिन पहले विवाद हो गया था। इसके बाद गुरुवार की शाम करीब सात बजे एक पक्ष के छात्रों ने हास्टल में रहने वाले एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद हास्टल के छात्रों ने गौर की मूर्ति के पास चक्काजाम कर लिया।

जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस और अन्य थानों से पुलिस बल चक्काजाम स्थल पर पहुंचा। समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्र दूसरे पक्ष के छात्रों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विवि के छात्रों की भीड़ जमा थी। वहीं मौके पर सीएसपी सहित सिविल थाना, गोपालगंज थाना पुलिस तैनात थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस में जमा विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि हास्टल सहित पूरे विवि परिसर में सुरक्षा की अनदेखी है। गुरुवार को दर्जनभर लोग लाठी , डंडों के साथ दहशत फैलाते रहे। उन्होंने रोकने वाला कोई नहीं था। हालांकि पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, जिससे पूछताछ हो रही है। विवि के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH