टूटे घर के बाहर गैस-चूल्हा लिए बैठी है पेशाब कांड वाले प्रवेश की पत्नी , शासन और प्रसासन से किया यह सवाल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टूटे घर के बाहर गैस-चूल्हा लिए बैठी है पेशाब कांड वाले प्रवेश की पत्नी , शासन और प्रसासन से किया यह सवाल
भोपाल 06 जुलाई 2023 - तीन दिनों से मध्य प्रदेश का सीधी जिला पेशाब कांड के चलते सुर्खियों में है. वायरल वीडियो से जिस घटनाक्रम का आगाज हुआ उसमें आरोपी की गिरफ्तारी और सीएम शिवराज द्वारा पीड़ित का साज सम्मान भी हो चुका है. सीएम शिवराज सिंह ने पीड़ित  से मुलाकात की. उनके पैर धोए और फिर वृक्षारोपण कर साथ खाना भी खाया।

सीधी के शर्मनाक कांड के बाद मुख्यमंत्री शिवराज के आदेश पर आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर प्रहार किया. मकान का काफी हिस्सा जमींदोज कर दिया गया. घर की तोड़ फोड़ के बाद प्रवेश शुक्ला के परिजन अब बाहर निकल आए हैं. आरोपी प्रवेश की पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर गैस सिलेंडर रखकर बैठ गई है.पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश के परिजनों का कहना है कि उनके पास खाने को भी कुछ नहीं है. उन्हें बेघर कर के उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया गया है।

बता दे कि पेशाब कांड का वो शर्मनाक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुआ, वैसे ही कांग्रेस पार्टी प्रवेश के राजनीतिक कनेक्शन के चलते और मुखर होकर हमलावर हो गई थी. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज ने भी तुरंत एक्शन की नीति अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि सजा ऐसी हो कि मिसाल बन जाए. CM के इस निर्देश के बाद प्रशासनिक अमले ने आरोपी प्रवेश के घर पर बुलडोजर चढ़ा दिया।

अब प्रवेश के कर्मों की सजा पाकर दुखी होने की बात उसका परिवार कर रहा है. बुधवार को जब प्रवेश के घर पर बुलडोजर चल रहा था तब उसकी चाची और मां बेहोश होकर गिर गई थीं. वहीं बच्चों के साथ गैस सिलेंडर ले घर के बाहर बैठी आरोपी की पत्नी का कहना है की उन्हें बेघर कर दिया गया है. उनके पास खाने को कुछ नही है. कोई ठिकाना नहीं है. बच्चे दो दिन से भूंखे हैं और छोटे-छोटे बिस्किट और पैकेट वाले सामान खाकर काम चला रहे हैं।

आरोपी प्रवेश की पत्नी का कहना है कि हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहा है. परिवार वालों का आरोप है की गलती पति ने की है और सजा पूरे परिवार को मिल रही है. हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ है. आरोपी की पत्नी का ये भी कहना है कि वो घर, जिसपर बुलडोजर चला है वो भी उसके पति के नाम नहीं, बल्कि दादी के नाम है फिर भी उसे गिरा दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH