पेशाब कांड के बाद अब कालिख कांड , आरोपियों के घर चला सरकारी बुलडोजर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पेशाब कांड के बाद अब कालिख कांड , आरोपियों के घर चला सरकारी बुलडोजर
शिवपुरी 06 जुलाई 2023 - 30 जून को शिवपुरी के बिरखड़ी गांव में वर्ग विशेष के लोगों ने दलित युवाओं का मुंह काला करके जूते चप्पल पहनाकर जुलूस निकाला था। वर्ग विशेष के लोगों ने युवकों पर युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। लेकिन इस घटना के बाद भाजपा सहित अन्य संगठनों ने मुद्दा बनाया और सीधी जैसे मामले से जोड़ दिया। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आकर नरवार में दलितों को मुंह पर कालिख पोतकर जूते की माला पहनाकर पीटने के मामले में मुस्लिम परिवार का घर प्रशासन ने तोड़ दिया।

यह था घटनाक्रम

शुक्रवार को ग्राम बरखाड़ी के कुछ लोगों ने गांव की युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अनुज जाटव व संतोष केवट नाम के दो युवकों के साथ दुर्व्यवहार किया था। आरोपों के मुताबिक ये दोनों युवक, गांव की एक युवती को परेशान कर रहे थे। इन्हें सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गांव में बुलाया गया और पकड़ कर मारपीट की गई। इसके बाद इनके चेहरे पर कालिख पोतकर और गले में जूते की माला डालकर जुलूस निकाला गया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

जब पुलिस ने इन युवकों से पूछताछ की, तो युवकों ने छेड़छाड़ से इंकार किया। पुलिस की पड़ताल में भी लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप सिद्ध नहीं हो पाया। जिस समय घटना हुई युवती वहां मौजूद नहीं थी, युवकों की युवती से केवल फोन पर बात हुई थी। एसपी रघुवंश भदौरिया ने बताया कि इसके बाद युवकों की शिकायत के आधार पर अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानो, साइना बानो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपित फरार है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH