आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले पर गरमाई राजनीति , अब उखाड़े जा रहे है गड़े मुर्दे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले पर गरमाई राजनीति , अब उखाड़े जा रहे है गड़े मुर्दे
आलीराजपुर 05 जुलाई 2023 - मध्‍य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की शर्मनाक हरकत के मामले में जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच अब आलीराजपुर जिले का चार साल पुराना एक मामला भी सामने लाया जा रहा है।

यह प्रकरण तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय का है तब आरोप था कि पुलिस ने पांच आदिवासी युवकों को जबरन पेशाब पिलाई थी भाजपा ने इस मामले को याद दिलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशान साधा है। उनसे पूछा गया है कि तब आप इतने मुखर क्यों नहीं हुए थे।

यह मामला नौ अगस्त 2019 का है। उस समय जिले के नानपुर थाना की पुलिस ने फाटा डैम एक नाबालिग सहित पांच आदिवासी युवकों को गिरफ्तार किया था। युवकों ने आरोप लगाया था कि वे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के बाद डैम पर घूमने गए थे। यहां से पुलिस उन्हें जबरन उठाकर लाई। थाने में शराब के नशे में पुलिस कर्मियों द्वारा लाठी, बेल्ट, लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं पानी मांगने पर जबरन पेशाब पिलाई गई।

इस मामले को लेकर भी जिले सहित प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। आदिवासी समाज ने इस घटना को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पर तत्कालीन एसपी विपुल श्रीवास्तव ने मारपीट के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

दूसरी ओर पुलिस ने यह आरोप लगाया था कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान युवकों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। उस समय इस मामले को लेकर विपक्षी भाजपा काफी हमलावर रही थी। तब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी। अब सीधी की घटना के बाद यह प्रकरण चार साल बाद फिर से चर्चा में है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH