आदिवासी युवक पर पेशाब करते कथित भाजपा नेता का वीडियो हुआ वायरल , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आदिवासी युवक पर पेशाब करते कथित भाजपा नेता का वीडियो हुआ वायरल , मचा हड़कंप
भोपाल 05 जून 2023 - इंटरनेट मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक आदिवासी युवक के ऊपर नशे की हालत में लघुशंका करने वाले सीधी (मप्र) के तथाकथित विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर आरोपित पर NSA के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक के घर के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने कहा कि प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोपित का घर गिराना तय माना जा रहा है जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रवेश शुक्ला के स्वजन को पूछताछ के लिए बहरी थाना लाया गया है ताकि पुलिस आरोपित को पकड़ने में सफल हो सके। घर गिराने की कार्रवाई आज देर रात तक या फिर सुबह हो सकती है। पुलिस पूरे मामले को लेकर चौकन्ना है।

वायरल वीडियो को करीब एक सप्ताह पहले कुबरी गांव का बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ सीधी के बहरी थाने में धारा 323 , 123 , 294 , 506 IPC और NSA के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

उधर, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि वीडियो में जो व्यक्ति स्वयं को मेरा प्रतिनिधि बता रहा है, वह न भाजपा का कोई पदाधिकारी है और न ही मेरा प्रतिनिधि। मेरा उस व्यक्ति से कोई लेना देना नहीं है। यह अमानवीय कृत्य है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने भी कहा कि प्रवेश शुक्ला भाजपा में न कोई पदाधिकारी और न ही कोई कार्यकर्ता। उससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

वायरल वीडियो में आरोपित को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का ITI कॉलेज का विधायक प्रतिनिधि बताए जाने पर विधायक पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ल मालिक ने कहा है कि यह भाजपा का पदाधिकारी नहीं है और इनसे पहले ही इस्तीफा ले लिया गया था।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH