पट्टा और PM आवास नही मिलने से नाराज आदिवासी युवक ने सरकारी दफ्तर में किया कुछ ऐसा की ,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पट्टा और PM आवास नही मिलने से नाराज आदिवासी युवक ने सरकारी दफ्तर में किया कुछ ऐसा की ,,,
अशोकनगर 04 जुलाई 2023 - आप ने लोगों को सरकारी अधिकारियों से अपना काम समय पर नही होने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर करने के अलग अलग तरीक़े देखे होंगों लेकिन हम आप को एक व्यक्ति की नाराजगी जाहिर करने का एक ऐसा तरीके के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

हम बात कर रहे हैं जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी की जहां लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास और कब्जे की जमीन पर पट्टे की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे तोता राम आदिवासी नामक एक शख्‍स ने CMO , तहसीलदार और नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचकर अपनी जेब में रखा जहरीला जीव गोहरा ( गोय ) छोड़ दिया। यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारी हक्के बक्‍के रह गए। इस दौरान काफी समझाइश के बाद तोताराम ने वापस इस जहरीले जीव को पकड़ा।

दरअसल, तोताराम आदिवासी सांप व अन्‍य जहरीले जीवों को पकड़ने का काम करता है। वह चंदेरी में एक भूमि पर वर्षों से रह रहा है और उसी जमीन पर पट्टे की मांग के साथ पीएम आवास की भी मांग कर रहा है। लेकिन उसे पट्टा नही मिल सका। जिससे नाराज होकर तोताराम अपनी जेब में जहरीला जीव गोहरा ( गोय ) रखकर पहुंचा और सीएमओ और तहसीलदार व नगर पालिका अध्यक्ष के सामने छोड़ दिया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष यह कहते नजर आए कि वह तो गोहरा ( गोय ) को दिखाने के लिए आया था। ऐसा कुछ भी नही है। वही तोताराम का कहना है कि यदि मुझे पट्टा और आवास नही मिला तो दोनो जगह इतने जहरीले सांप और गोहरे ( गोय ) छोड़ेंगे की इन्हें मुश्किल हो जाएगी। अब देखना है कि इस आदिवासी व्यक्ति का इस तरह का विरोध सामने आने के बाद अधिकारी इस मामले को कितनी गम्भीरता से लेते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH