ग्राहक बनकर रेडलाइट में एरिया पहुंचे पुलिसकर्मी , बड़े सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ग्राहक बनकर रेडलाइट में एरिया पहुंचे पुलिसकर्मी , बड़े सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश
शिवपुरी 04 जुलाई 2023 - देहात थाना पुलिस ने पुरानी शिवपुरी स्थित रेड लाइट एरिया में कार्रवाई करते हुए बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने वाली रैकेट की सरगना के साथ इसमें संलिप्त कुछ युवितयों सहित चार ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापामार कार्रवाई तीन घंटे तक चली और पुलिस ने कटरा मोहल्ला (रेड लाइट एरिया) में कई संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में गुंजन बेड़िया पत्नी आसू बेड़िया निवासी करतारपुरा अपने घर में लड़कियों से जबरन वैश्यावृत्ति करा रही है। इस पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक गजेंद्र और आरक्षक महाराज सिंह को नकली ग्राहक बनाकर चिह्नित नोट देकर कटरा मोहल्ला में भेजा। यहां ग्राहक बने पुलिसकर्मियों में से एक गुंजन और दूसरा सिमरन के पास पहुंचा और उसे रुपये दिए। 

रुपये देने के बाद जैसे ही वे अंदर पहुंचे तो उन्होंने पहले से तैयार देहात थाना पुलिस को इशारा कर दिया और पुलिस ने यहां रेड कर दी। छापा मारते हुए जैसे ही पुलिस अंदर घुसी तो गुंजन के घर पर आयुष पुत्र तुलसीराम पंजाबी निवासी ताराना उज्जैन, जितेंद्र पुत्र रमेश रजक आयु 25 निवासी लड़करन थाना तेंदुआ, इरफान पुत्र सिराज खान आयु 18 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी और परमानंद पुत्र कल्लाराम कुशवाह आयु 42 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी को चार युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में मिलने पर हिरासत में लिया। 

यहां पुलिस को एक युवती के पास से पुंटरी नोट (ग्राहक बने पुलिसकर्मी द्वारा दिया गया चिह्नित नोट) और कंडोम के पैकेट मिले। पुलिस ने रैकेट की सरगना गुंजन बेड़िया, सिमरन बेड़िया के अलावा संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियों सहित कुल 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH