शिशु गहन चिकित्सा वार्ड में लगी आग , वार्ड में 18 बच्चे थे भर्ती , मची अफरातफरी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिशु गहन चिकित्सा वार्ड में लगी आग , वार्ड में 18 बच्चे थे भर्ती , मची अफरातफरी
अशोकनगर 04 जुलाई 2023 - अशोकनगर के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में सोमवार की रात अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हालांकि आग एक बार्नर में लगी जिसकी ऊपर एक नवजात शिशु रखा हुआ था। जब समय आगजनी की घटना हुई उस समय SNCU  वार्ड में 18 बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। अंदर से नर्सों द्वारा जब सुरक्षा गार्डों को आवाज दी गई तो आनन-फानन में कोई विकल्प न बचने के कारण तत्काल मेनलाइन को बंद करते हुए जो अग्निशमन यंत्र रखे थे उनसे आग को बुझाया गया।

इस अफरातफरी के माहौल में अंदर एक बच्चे को फीडिंग करा रही मां ने जब यह दृश्य देखा तो वह अपने बच्चे को लेकर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी इसके बाद बड़ी संख्या में जिन लोगों के बच्चे अंदर भर्ती थे, वह सब लोग गेट पर आ गए।

अफरा तफरी के माहौल में वार्ड में जिस तरफ आगजनी की घटना हुई थी वहां भर्ती बच्चों को दूसरी तरफ शिफ्ट किया गया। इसके बाद तत्काल अभिभावकों की नाराजगी को दूर करने के लिए एक एक अभिभावक को अंदर बुलाते हुए बच्चों को दिखाया गया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के करीब आधे घंटे बाद भी अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद दिखाई दिए वहीं जिन के बच्चे अंदर भर्ती हैं उनमें डर और चिंता का माहौल देखा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH