बड़ा रेल हादसा टला , साबरमती एक्सप्रेस के S-2 कोच का एक्सेल टूटा , बाल बाल बचे यात्री

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा रेल हादसा टला , साबरमती एक्सप्रेस के S-2 कोच का एक्सेल टूटा , बाल बाल बचे यात्री
सागर 03 जुलाई 2023 - वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच का एक्सल चलते समय टूट गया। गनीमत रही कि बीना स्टेशन पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने एसटूआर के समय यह देखा और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बाद में ट्रेन से कोच को अलग कर यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाया गया। कुल 84 यात्री शिफ्ट हुए।

सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर बीना आने वाली साबरमति एक्सप्रेस लगभग सवा तीन घंटे की देरी से बीना स्टेशन पर आई। 11.35 पर बीना आई ट्रेन की चेकिंग सीएंडडब्ल्यू स्टाफ द्वारा की जा रही थी। इस दौरान स्टाफ को पता चला कि ट्रेन के S- 2 कोच का एक्सल टूटा हुआ है। तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद सीएंडडब्ल्यू, आपरेटिंग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कोच का निरीक्षण किया। बाद में निर्णय लिया गया कि कोच को बदल दिया जाए, अन्यथा हादसा हो सकता है। 

इस पर बीना स्टेशन पर ही कोच को ट्रेन से अलग हटाया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा कोच लगाया जाना था। लेकिन रेल अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। जिससे उस कोच के यात्री परेशान हुए। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगभग ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर खड़ी रही। स्टेशन प्रबंधक संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेन के आने पर हमारा स्टाफ उसे चेक करता है। इस दौरान लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर फाल्ट डिटेक्ट हुआ। इसलिए उस कोच को बदलने का निर्णय लिया गया। ट्रेन 1.30 पर बीना से रवाना हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH