प्रेम विवाह के कुछ महीने बाद ही तीसरी पत्‍नी की मौत , मायके वालों शव रख कर किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेम विवाह के कुछ महीने बाद ही तीसरी पत्‍नी की मौत , मायके वालों शव रख कर किया चक्काजाम
जबलपुर 03 जुलाई 2023 - प्रेम विवाह के कुछ माह बाद फंदे से लटकने वाली महिला की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। स्वजन ने आत्महत्या को हत्या बताते हुए आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्वजन ने पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के नेतृत्व में त्रिपुरी चौक पर बेटी का शव रखकर तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मायके पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि प्रिया सैनी की मौत के मामले में आरोपी हरिओम शुक्ला के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

प्रिया की रिश्तेदार रीना सैनी ने आरोप लगाया कि हरिओम शुक्ला विवाह के बाद से ही प्रिया को एक कमरे में रखता था। उसे न तो खाना दिया जाता था न ही पानी। जब हरिओम कहीं जाता, तो वह बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर जाता था। जिससे प्रिया काफी परेशान हाे चुकी थी। यह भी आरोप लगाया कि हरिओम पहले से विवाहित था, इसके बावजूद उसने प्रिया से विवाह किया। हरिओम शुक्ला के पहले से चार बच्चे भी है।

मदन महल कैलाश आटा चक्की के पास रहने वाली प्रिया सैनी ने कुछ माह पहले ही हरिओम शुक्ला से विवाह किया था। शनिवार को रहस्यमयी परिस्थिति में प्रिया फंदे पर लटकते मिली। गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम भेजा जाने लगा। इस बीच प्रिया के मायके वालों को जानकारी लगी। वे मुक्तिधाम पहुंचे और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH