जनपद पंचायत CEO दिवाकर नारायण पटेल 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनपद पंचायत CEO दिवाकर नारायण पटेल 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उमरिया 03 जुलाई 2023 - करकेली के CEO को लोकायुक्त ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। करकेली CEO दिवाकर नारायण पटेल ने जनपद के ही एक कर्मचारी से रिश्वत मांग ली थी। लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि CEO के रिश्वत मांगने की शिकायत राम लखन साकेत निवासी ग्राम बररोहा पोस्ट भलुहा थाना नईगढ़ी जिला रीवा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया ने की थी।

दिवाकर नारायण पटेल पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया पर आरोप है कि उन्होंने राम लखन साकेत पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया को दस हजार रुपयों के साथ अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। राम लखन साकेत ने इस मामले की सूचना पहले ही लोकायुक्त को दे दी थी। परिणाम स्वरूप लोकायुक्त ने राम लखन साकेत को CEO के आवास पर भेज दिया। जैसे ही राम लखन साकेत ने CEO को 10 हजार रुपये दिए लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। CEO जनपद पंचायत रिश्वत वाले 10 रुपयो के साथ पकड़े गए। लोकायुक्त ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि जनपद पंचायत करकेली प्रांगण स्थित आरोपित CEO दिवाकर नारायण ने अपने शासकीय आवास पर राम लखन साकेत से क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने के एवज में दस हजार रुपये मंगवाए थे। जिसकी जानकारी पहले से होने के कारण ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरिक्षक ने ट्रेप दल के सदस्य DSP प्रवीण सिंह परिहार , निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार , दो पंचसाक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। इस मामले में विवेचना कार्यवाही जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH