इरशाद ने सोनू बनकर युवती से की दोस्ती , शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इरशाद ने सोनू बनकर युवती से की दोस्ती , शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
शाजापुर 02 जुलाई 2023 -  रतलाम जिले के आलोट निवासी इरशाद ने सोनू बनकर हिंदू युवती से दोस्ती और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया युवती को जब असलियत पता चला तो वह उससे दूर हो गई। इस पर आरोपित ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

आरोपित से तंग आकर पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रंथभंवर आ गई। यहां भी आरोपित आया और पीड़िता पर मिलने का दबाव बनाया। फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित के बुलाने पर वह उज्जैन गई, किंतु वह नहीं मिला।

इस पीड़िता अपने घर आलोट पहुंच गई। इधर, रंथभंवर से अचानक गायब हो जाने से रिश्तेदारों ने बेरछा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। मामले की जांच में लव जिहाद की कहानी सामने आई और पुलिस ने आरोपित को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामले में बेरछा थाना पुलिस ने आरोपित इरशाद पुत्र फय्याज अली निवासी नागेश्वर रोड विक्रमगढ़ आलोट जिला रतलाम के खिलाफ दुष्कर्म , IT एक्ट , SC / ST एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उसे गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

युवती ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि आरोपित ने न सिर्फ हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की, बल्कि वह उसके साथ मंदिर भी जाने लगा था। जब आरोपित की असलियत युवती को पता चली तो उससे मेलजोल बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा था। बेरछा पुलिस थाना प्रभारी इनिम टोप्पो ने बताया कि आरोपित इरशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH