शादी के मुहूर्त में बाढ़ बनी बाधा तो बारातियों ने दूल्हे को नदी पार कराने के लिए लगाई यह तरकीब

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के मुहूर्त में बाढ़ बनी बाधा तो बारातियों ने दूल्हे को नदी पार कराने के लिए लगाई यह तरकीब
नरसिंहपुर 02 जुलाई 2023 - जबलपुर के एक युवक की शादी में बाढ़ इस तरह बाधा बनी कि बरातियों और ग्रामीणों को दूल्हे सहित पंडित को मंडप तक पहुंचाने खासे जतन करने पड़े बाढ़ के पानी में डूबी नदी की पुलिया पार कराने के लिए दोनों तरफ ट्रैक्टर की मदद से मोटी रस्सी खींची गईं ।उसके बाद दूल्हे को होने वाली ससुराल में सात फेरे कराने कंधे पर उठाकर रस्सी के सहारे पुलिया पार कराई गई । तब कहीं बरातियों और वधु पक्ष के लोगाें ने राहत की सांस ली। तय मुहूर्त पर दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे हो सके।

मामला नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम नौन पिपरिया का है । जहां जबलपुर जिले के ग्राम चरगंवा निवासी मोहन पटेल की बरात आई थी जिले में तीन दिन तक हुई जोरदार वर्षा के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफना रहे थे । मोहन की शादी कीर्ति पि‍ता मूरतसिंह पटेल से होनी थी।

नौन पिपरिया गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया भी डूब गई थी बैंडबाजों के साथ आई बरात ने पहले तो बाढ़ कम होने का इंतजार किया, लेकिन जब काफी देर तक बाढ़ में कोई अंतर नहीं दिखा तो फिर शादी के मुहूर्त की चिंता करते हुए किसी तरह दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचाने के जतन-जुगाड़ किए जाने लगे ।

गांव के लोगों ने दूल्हे की तय समय पर शादी कराने के लिए दो ट्रैक्टरों का जुगाड़ किया और उन्हें दोनों तरफ खड़े कर मोटी रस्सी बांधी गईं।

दूल्‍हे को कंधे पर उठाकर रस्सी के सहारे पुलिया पार कराई और इसी तरह पंडित व अन्य बरातियों को भी सुरक्षित दुल्हन के घर तक भिजवाया इसी तरह विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन व बरातियों को भी फिर से पुलिया पार कराई।

गांव में पहली बार इस तरह से दूल्हा-दुल्हन को पुलिया पार कराते हुए कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है जिसे देख लोग यह भी कह रहे हैं कि शादी तो तय मुहूर्त पर जरूरी है, लेकिन जान का जोखिम उठाकर इस तरह से निकलना भी ठीक नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH