तीन साल के मासूम की हत्या कर चैन से रह रही थी हत्यारी माँ , बच्चे ने सपनो में आकर राज खोलने को किया मजबूर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन साल के मासूम की हत्या कर चैन से रह रही थी हत्यारी माँ , बच्चे ने सपनो में आकर राज खोलने को किया मजबूर
ग्वालियर 30 जून 2023 - कहते हैं पूत कपूत हो सकता है पर माता...कुमाता नहीं, लेकिन ग्वालियर में मां शब्द को कलंकित करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जँहा एक मां ने साढ़े तीन वर्षीय बेटे को छत से धक्का देकर मार डाला और इसे हादसा बताकर राज दो माह तक छिपाए रही, लेकिन कहते हैं पाप कभी छिपता नहीं है फिर ये तो ममता का ही कत्ल था। मासूम की चीत्कार उसे नींद में सुनाई देने लगी। घर में सोना , उठना - बैठना तक मुश्किल हो गया और खुद ही पति के सामने जुर्म कुबूल कर लिया कि- मैंने ही बेटे को छत से धक्का देकर मार डाला है।

घटना है थाटीपुर इलाके की है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है पर अब न तो बच्चे की लाश है न ही घटनास्थल से जुड़ा कोई सबूत। पुलिस अब उस वाइस रिकार्डिंग की जांच करवा रही है, जिसमें महिला ने हत्या करना कुबूल किया है।

CSP विनायक शुक्ला ने बताया थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तारामाई कालोनी में रहने वाले सिपाही ध्यान सिंह पुत्र कल्लू सिंह राठौर की पोस्टिंग CSP इंदरगंज विजय सिंह भदौरिया के कार्यालय में है 28 अप्रैल की रात करीब 8.15 बजे उनके पास पत्नी ज्योति का काल आया था। बेटे जतिन उर्फ सन्नी के छत से गिरने की सूचना दी। वह घर पहुंचा, जतिन को अस्पताल ले जाया गया। 29 अप्रैल को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

परिवार ने अंतिम क्रिया कर दी क्योंकि पत्नी से यही बताया था कि जतिन खेलते खेलते गिर गया था। बताया जाता है कि ज्योति अक्सर नींद में चौंक जाती थी, पति से बोलती थी- जतिन का चेहरा नजर आता है। एक दिन नींद में बड़बड़ाने और रोने लगी, तब ध्यान सिंह को शक हुआ। उसने निगरानी शुरू कर दी। पत्नी से बार-बार उसी घटना के बारे में बात करने लगा।

अचानक एक दिन ज्योति ने रोते हुए बता दिया कि बेटे को गुस्से में उसी ने धक्का दे दिया था। ध्यान सिंह ने विश्वास में लेकर पूरी घटना के बारे में बात की और रिकार्डिंग कर ली और उसे पुलिस अधिकारियों के सामने पेश कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH