बंद पड़े कॉलेज की छत में मिली महिला और बच्चे की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंद पड़े कॉलेज की छत में मिली महिला और बच्चे की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका , पुलिस जाँच में जुटी
रीवा 28 जून 2023 - रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत सोनवर्षा गांव में दो अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30 वर्ष तो बच्चे की उम्र 07 वर्ष के आसपास है। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया है। इसके बाद पेटीकोट के नाड़े से गला घोंट दिया है। सूचना के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों को फोटो भेजवाई है। दो लोगों की हत्या से वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है। साथ ही FSL , डॉग स्क्वायड व साइबर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

सालो से बंद कॉलेज की छत में लाश मिलने से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए है। प्रथम दृष्ट्वा हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम सोनवर्षा गांव के कुछ लोग 10-15 साल से बंद कॉलेज की छत पर पहुंचे। वहां दो लोगों की लाश देख गांव वालों को बताया। तुरंत सोनौरी चौकी और सोहागी थाने की सूचना दी गई। महिला व बच्चे के लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस के जिम्मेदार मौके पर गए। घटनास्थल को देख हत्या प्रतीत हुई। ऐसे में दोनों की लाश बरामद कर त्योंथर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH