चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला यात्री का पैर , बोगी और प्‍लेटफार्म के बीच फंसने से हुई मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला यात्री का पैर , बोगी और प्‍लेटफार्म के बीच फंसने से हुई मौत
इटारसी 28 जून 2023 - बुधवार दोपहर भागलपुर से चलकर सूरत जा रही 19046 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और वह बोगी के पायदान से फिसलकर पहियों की चपेट में आ गया। इस हादसे में यात्री की मौत हो गई। हादसे की वजह से ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर 1 घंटा 12 मिनट खड़ी रही। 

जानकारी के अनुसार ट्रेन प्‍लेटफार्म से रवाना हो रही थी, तभी गार्ड यान के आगे लगी सामान्य बोगी में चढ़ने के दौरान एक यात्री फिसलकर पहियों की चपेट में आ गया। यात्री को गिरता देख ट्रेन प्रबंधक ने तत्काल एयर प्रेशर डाउन किया, इसके बाद ट्रेन आगे चलकर रोकी गई।

बताया जाता है कि घटना के वक्‍त प्लेटफार्म पर काफी भीड़भाड़ थी। कोच में भी क्षमता से ज्यादा यात्री थे। जल्दबाजी में यात्री संतुलन खो बैठा और फिसलकर पहियों की चपेट में आ गया। यह देखकर बोगी में खड़े यात्रियों ने आवाज देकर ट्रेन रोकने को कहा। सूचना पर RPF और GRP मौके पर आई, इसके बाद रेल चिकित्सक को बुलाया गया।

यात्री बोगी ओर पायदान के बीच बुरी तरह फसा हुआ था। रेलकर्मियों ने पायदान काटकर बमुश्किल शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकालने के बाद ट्रेन को करीब सवा घन्टे की देरी से रवाना किया गया। बता दे कि चार दिन पहले भी इटारसी स्टेशन पर इसी तरह के एक हादसे में एक यात्री की मौत हो चुकी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH