फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप फिर ब्लैकमेल कर दोस्तो के साथ सोने को किया मजबूर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप फिर ब्लैकमेल कर दोस्तो के साथ सोने को किया मजबूर
सतना 25 जून 2023 - सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बलात्कार और ब्लैकमेल का शिकार हुई है। फेसबुक जरिये दोस्ती करने के बाद उसके साथ दो युवकों ने बलात्कार कर उसके वीडियो बना लिया और न केवल उससे रुपए वसूले बल्कि उसे शारीरिक शोषण कराने के लिए भी मजबूर किया।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक 35 वर्षीया शादीशुदा महिला के साथ नजीराबाद निवासी सैय्यद शहंशाह पिता मोहम्मद मोहताज ने फेसबुक फ्रेंड बन कर फ्रॉड किया। उसने पहले तो महिला से थोड़ी-थोड़ी रकम जरूरत बता कर मांगी और फिर 20 फरवरी 2023 को सतना पहुंच कर महिला को मिलने के लिए होटल में बुलाया। महिला जब वहां पहुंची तो उसने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पीला कर रेप किया। उसने इसका वीडियो बना लिया और फिर उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने उसकी मांग पूरी करने के लिए घर से अपनी ननद के जेवर चुराए और उन्हें बेच कर सैय्यद शंहशाह को 01 लाख रुपए दिए। महिला को ब्लैकमेल कर सैय्यद शहंशाह तो लगभग 04 लाख रुपए वसूल ही चुका था कि इसी बीच महिला को 07 मई 2023 को नजीराबाद में रजा मस्जिद के पास रहने वाले अरमान डेरा नाम के युवक ने फोन करना शुरू कर दिया। 

वह भी महिला को ब्लैकमेल कर खुद से मिलने के लिए बुलाने लगा। अरमान ने महिला से कहा कि उसने सैय्यद शहंशाह से उसके वीडियो लिए हैं। अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो उन वीडियो को वो वायरल कर देगा मजबूर हो कर महिला उससे भी मिलने मेधा होटल गई जहां अरमान ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा सैय्यद शहंशाह और अरमान डेरा के बाद नजीराबाद में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले जुनैद आदिल पिता अलीम आदिल ने महिला को ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपए मांगने शुरू कर दिए। इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और वह अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंच गई।

इस मामले की शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 , 388 एवं 34 के तहत FIR  दर्ज किया है। पुलिस ने महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर रेप और ब्लैक मेलिंग कर 04 लाख रुपए हड़पने वाले सैय्यद शहंशाह और जुनैद को हिरासत में ले लिया है। जबकि अरमान डेरा की तलाश की जा रही है। आशंका है कि ऐसे कई और मामले भी हो सकते हैं लिहाजा पुलिस सैय्यद शहंशाह और जुनैद से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH