बालासोर रेल हादसे में अब तक का सबसे बड़ा UPDATE , रेलवे का यह अधिकारी परिवार सहित हुआ फरार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बालासोर रेल हादसे में अब तक का सबसे बड़ा UPDATE , रेलवे का यह अधिकारी परिवार सहित हुआ फरार
नई दिल्ली 20 जून 2023 - ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की जांच कर रही CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. उसने सोरो सेक्शन सिग्नल के जेई आमिर खान का घर सील कर दिया है. CBI ने हादसे की जांच हाथ में लेने के बाद उससे पूछताछ की थी. लेकिन इस पूछताछ के बाद वह अपने परिवार समेत घर छोड़कर लापता हो गया. CBI की टीम सोमवार को उससे दोबारा पूछताछ करने के लिए उसके किराये के घर पर पहुंची लेकिन वहां पर ताला लटका दिखाई दिया.पड़ोसियों से भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने उसका घर सील कर दिया।

बता दें कि बालासोर के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास 2 जून को बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें 3 ट्रेनें आपस में भिड़ गई थी. इस घटना में 292 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस घटना के पीछे रेलवे के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़खानी का अंदेशा जताया गया था. जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश जारी कर दिया।

सरकार से निर्देश मिलने के बाद एजेंसी ने 6 जून से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी. एजेंसी के अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू करते हुए सिग्नल जेई आमिर खान समेत कई रेलवे कर्मियों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद उन सभी को छोड़ दिया गया था. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक CBI की टीम सोमवार को फिर से आमिर खान से पूछताछ करने के लिए उसके किराये के मकान पर पहुंची लेकिन वहां पर उसे ताला लटका दिखाई दिया. पड़ोसियों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से परिवार समेत लापता है. जब एजेंसी को उसका सुराग नहीं मिला तो मकान को सील कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक देश की तीसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना मामले में रेलवे के 5 अधिकारी एजेंसी के रेडार पर हैं. इनमें बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सहित 5 कर्मचारी शामिल हैं. ये चारो रेलकर्मी सिग्नलिंग और ट्रेनों को पास देने के काम से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि पांचों रेलकर्मी अभी ऑन ड्यूटी हैं और CBI की ओर से उन्हें समय-समय पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH