छत्तीसगढ़ - SDOP की सूझबूझ से टूटने की कगार पर पँहुच चुका रिश्ता एक बार फिर जुड़ा

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SDOP की सूझबूझ से टूटने की कगार पर पँहुच चुका रिश्ता एक बार फिर जुड़ा
बलरामपुर 10 जून 2023 - जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को महिला संबंधी अपराध , शिकायत एवं गुम इंसान के संबंध में तत्परता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके परिपालन में थाना कोरंधा में दिनांक 05 जून 2023 को प्रार्थी हबील लकड़ा पिता सैहुन लकड़ा उम्र 27 साल निवासी ग्राम धनेशपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी सुभद्रा लकड़ा 10 माह के बेटे अंकुश लकड़ा के साथ लापता हो गई है।

रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोरंधा देवेन्द्र सिंह टेकाम ने गुम इंसान कायम कर SDOP कुसमी रितेश चौधरी को प्रकरण से अवगत कराया सरहदी इलाके से एक आदिवासी युवती के लापता होने के संवेदनशीलता को देखते हुये कुसमी SDOP रितेश चौधरी ने प्रधान आरक्षक अमोल कश्यप , आरक्षक शंकर सोनी , महिला आरक्षक रत्नी टोप्पो की टीम गठित कर गुमशुदा महिला के रिश्तेदारो , परिचितों के यहां पूछताछ कर पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया था।

उक्त टीम ने तत्परता से कार्यवाही कर दिनांक 10 जून 2023 को लापता महिला सुभद्रा लकड़ा एवं उसके 10 माह के बेटे अंकुश लकड़ा को बरामद करने में सफलता मिली। गुम महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका पति विवाद करता था इसलिये उसे छोड़कर अपने बच्चे के साथ कही और रहना चाहती हूँ।

मामले की संवेदनशीलता एवं पारिवारिक विवाद को देखते हुये कुसमी SDOP रितेश चौधरी ने महिला सुभद्रा उसके पति हबील एवं उनके परिजनों को बुलाकर कांउसलिंग कराया परिजनों के समझाने पर पति हबील लकड़ा ने अपनी पत्नी से माफी मांगते हुये उसे भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं करने का आश्वासन देते हुए अच्छे से रखने की बात कही।

पुलिस की सूझबूझ से एक पारिवारिक विवाद को सहजता से सुलझाकर गुम इंसान दस्तयाब करने में सफलता मिली है। SDOP कुसमी रितेश चौधरी ने पति और पत्नी को मिठाई खिलाकर अच्छे से दाम्पत्य जीवन जीने का हिदायत देकर रुखसत किया।
छत्तीसगढ़ - SDOP की सूझबूझ से टूटने की कगार पर पँहुच चुका रिश्ता एक बार फिर जुड़ा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH