छत्तीसगढ़ - तीन दिन से लापता युवती की मिली लाश , सिर कुचल कर हत्या की आशंका , तीन युवक हिरासत में

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन दिन से लापता युवती की मिली लाश , सिर कुचल कर हत्या की आशंका , तीन युवक हिरासत में
बलरामपुर 06 जून 2023 - बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के नजदीक युवती की सिर कुचली लाश मिली है।तीन दिन पहले मृतका अपने मामा के घर भुलसीकला से निकली थी।उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी।

खोजबीन में भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है।उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान सरस्वती गोंड के रूप में की गई है।पुलिस जांच में पता चला है कि बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली निवासी सरस्वती गोंड़ (20) अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी।

वह भुलसीकला आना-जाना करती थी। कुछ दिन पूर्व भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा संजय के यहां आई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बीते दो जून को युवती मामा के घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर नही लौटते से स्वजन परेशान थे।

मोबाइल में फोन भी नही लग रहा था। स्वजन , परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क में थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।इस बीच सोमवार को युवती का रक्तरंजित शव ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल रास्ते में पड़ा मिला। मृतका की पहचान भी कर ली गई थी।

कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव देखने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर की गई है। ग्रामीणों , स्वजन से पूछताछ में पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़ पूछताछ शुरू कर दिया है। इनमें आमादारा के दो तथा मृतका के ग्राम भुलसीकला का रहने वाला एक युवक शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH