ED और पुलिस के लिए चुनौती बना यह शख्स , गिरफ्तारी के लिए जंगल से लेकर पहाड़ तक मे हो रही है छापेमारी

झारखंड , 06-06-2023 12:26:12 AM
Anil Tamboli
ED और पुलिस के लिए चुनौती बना यह शख्स , गिरफ्तारी के लिए जंगल से लेकर पहाड़ तक मे हो रही है छापेमारी
रांची 05 जून 2023 - राजेश यादव उर्फ दाहू यादव नाम का एक बाहुबली झारखंड में ED और पुलिस के लिए पिछले 11 महीनों से बड़ा चुनौती बना हुआ है। उसकी तलाश में पहाड़ से लेकर जंगल तक की खाक छानी जा रही है। उसे पकड़ने के लिए करीब 100 से भी ज्यादा छापामारी हो चुकी है। उसके काले कारनामों पर ईडी अदालत में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उसके घर की कुर्की हो चुकी है। उसके पिता गिरफ्तार कर जेले भेजे जा चुके हैं। लेकिन ईडी और पुलिस की तमाम कसरत के बावजूद भी वह पकड़ से दूर है। 

साहिबगंज के शोभनपुर भट्ठा गांव का रहने वाला दाहू यादव झारखंड के साहिबगंज में एक हजार करोड़ रूपए की अवैध माइनिंग का सबसे बड़ा सरगना है। पुलिस - प्रशासन से लेकर सरकार तक में उसकी पहुंच इस कदर रही है कि वह अवैध तरीके से पानी जहाज का संचालन करता रहा। रविवार को साहिबगंज के चार थानों की पुलिस ने उसकी तलाश में करमा पहाड़ और आस पास की पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने अपने भाई और बेटे के साथ इन्हीं पहाड़ियों पर ठिकाना बना रखा है।

पत्थर खनन घोटाले में ED ने दाहू यादव एवं अन्य के खिलाफ पहली बार 08 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी। इस दौरान साहिबगंज , राजमहल , बड़हरवा , मिर्जाचौकी और बरहेट में 18 ठिकानों पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान 5.37 करोड़ कैश और बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। ED ने 30 करोड़ रुपये की कीमत का मालवाहक पानी जहाज भी जब्त किया था जिसका संचालन मुख्य तौर पर दाहू यादव करता था। वह मालवाहक जहाज से अवैध तरीके से पत्थर व बालू को साहिबगंज से गंगा नदी के रास्ते बिहार और बंगाल भेजा करता था।

IANS

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH