PCC चीफ मोहन मरकाम और वन मंत्री मो.अकबर के नाम से अवैध वसूली , FIR हुआ दर्ज

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PCC चीफ मोहन मरकाम और वन मंत्री मो.अकबर के नाम से अवैध वसूली , FIR हुआ दर्ज
अंबिकापुर 05 जून 2023 - कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वन मंत्री मो. अकबर के नाम पर भाजपा मंडल अध्यक्ष की नाम पट्टिका लगे एक क्रेटा कार क्रमांक CG 30 D 9123 से गेम रेंजर के घर अवैध उगाही करने पहुंचे दो युवकों के विरुद्ध प्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में आवेदक प्रतापपुर निवासी विरेंद्र पांडेय जो कि बलरामपुर जिले के गेम रेंज कोदोरा में वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर तैनात हैं, उन्होंने प्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि रविवार की शाम लगभग छह सात बजे के बीच आवेदक जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि बलरामपुर जिला अंतर्गत डौरा निवासी अभिषेक गुप्ता व मेसरी उर्फ उमेश गुप्ता उनके घर से बाहर निकल रहे थे।

यह देखकर आवेदक ने उनसे पूछा की आप लोग मेरी अनुपस्थिति में मेरे घर में किस लिए आए थे तो आरोपितों ने कहा कि वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के लोग हैं तथा चुनाव में होने वाले खर्च के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पैसा देना है इसलिए वन मंत्री मो. अकबर के कहने पर सभी वन परिक्षेत्रों से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपितों ने आवेदक से कहा कि आप तत्काल पैसे की व्यवस्था करें।

आप से पहले भी पैसा मांगा गया था पर आप ने अभी तक नहीं दिया है। इस पर रेंजर ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इससे दोनों युवक भड़क ग‌ए उन्हें सभी कार्यों की जांच कराने की बात कहते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। गेम रेंजर द्वारा गाली गलौज देने मना करने पर युवकों ने आवेदक के ऊपर ईंट से हमला कर दिया।

घटना को देखकर जब आस पड़ोस के लोग आरोपितों की ओर दौड़े तो दोनों मौके पर ही अपनी कार छोड़कर भाग खड़े हुए। शिकायत में उक्त वन अधिकारी ने बताया है कि आरोपित इससे पहले भी कई बार उनसे फोन पर पैसे की मांग कर चुके हैं।

बता दें कि जिस क्रेटा कार क्रमांक CG 30 D 9123 से दोनों युवक वन परिक्षेत्र अधिकारी विरेंद्र पांडेय के घर अवैध उगाही करने पहुंचे थे, उस कार के सामने की ओर लगी प्लेट में भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा जिला बलरामपुर लिखा हुआ है। इस बात का जिक्र भी शिकायत में किया गया है। बहरहाल जो भी हो पर कार पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखे होने के कारण प्रतापपुर का राजनैतिक माहौल गरमा गया है। साथ ही यह मामला लोगों के बीच चर्चा का भी विषय बना हुआ है।

इस मामले में प्रतापपुर के थाना प्रभारी नवल किशोर दुबे का कहना है कि आवेदक की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध धारा 294 , 506 के तहत अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH