छत्तीसगढ़ से ओड़िशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर , 10 जून तक ये सात ट्रेनें रहेंगी रद्द , देखें लिस्‍ट

रायपुर , 05-06-2023 3:56:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से ओड़िशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर , 10 जून तक ये सात ट्रेनें रहेंगी रद्द , देखें लिस्‍ट
रायपुर 05 जून 2023 - ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के खरियार रोड - नेवापरा सेक्शन ट्रैफिक कम पावर ब्लाक और रायपुर यार्ड का आधुनिकरण का काम शनिवार से शुरू हो चुका है। यह काम 07 जून तक चलेगा। इसके चलते 10 जून तक रेलवे ने सात ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही दो ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है।

इसी तरह से ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के बृंदामल स्टेशन यार्ड का आधुनिकरण का काम भी रविवार से शुरू हो चुका है। यह काम 09 जून तक चलेगा। इसके चलते भी कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी। ट्रेनें रद्द होने से ओड़िशा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रायपुर-विशाखापटनम - रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर - जूनागढ़ रोड पैसेजर स्पेशल रद्द की गई थी जबकि रविवार को जूनागढ़ रोड से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 08276 जूनागढ़ रोड - रायपुर पैसेंजर स्पेशल को रद्द रहा।

इसी तरह 07 से 09 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 08264 बिलासपुर - टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल, 08 से 10 जून तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल, 07 से 09 जून तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली 08277 टिटलागढ़ - रायपुर पैसेंजर स्पेशल और 08 से 10 जून तक रायपुर से रवाना होने वाली 08278 रायपुर - टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी, जबकि 05 जून को टिटलागढ़ से रवाना होने वाली 08263 टिटलागढ़ - बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच और बिलासपुर से रवाना होने वाली 08264 बिलासपुर - टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के खडग़पुर रेल मंडल में रेल हादसे के कारण रायपुर और बिलासपुर होकर चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कामाख्या से कामाख्या - एलटीटी एक्सप्रेस नहीं चली। जबकि यह ट्रेन रायपुर स्टेशन से होकर दुर्ग, नागपुर के रास्ते चलती है। वहीं पुरी तरफ की ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश - पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब - झारसुगुड़ा रोड - संबलपुर सिटी - अंगुल - कटक होकर पुरी जा रही है। जबकि पुरी से चलने वाली 18477 पुरी - योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक - अंगुल - संबलपुर सिटी - झारसुगुड़ा रोड - ईब होकर योग नगरी ऋषिकेश जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH