छत्तीसगढ़ - अज्ञात लोगों ने देवी माँ की मूर्ति को लगाई आग , गाँव मे तनाव का माहौल , पुलिस बल तैनात

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 05/06/2023 5:01:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अज्ञात लोगों ने देवी माँ की मूर्ति को लगाई आग , गाँव मे तनाव का माहौल , पुलिस बल तैनात
मोहला 04 जून 2023 - मोहला - मानपुर - अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी से लगे ग्राम सरखेड़ा में असामाजिक तत्वाें ने देवी मां की मूर्ति पर आग लगा दी है। इस खबर के बाद गांव में माहौल गरमा गया। देवी मां की पूजा अर्चना करने वाले ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव में तनाव जैसी स्थिति बन गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों की इस हरकत को लेकर औंधी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

घटना शनिवार की देर शाम की है। गांव में जब देवी मां की मूर्ति को आग लगाने की खबर फैली तो ग्रामीण गुस्सा गए। बताया गया कि गांव के कुछ युवकों ने देवी मां की मूर्ति पर आग लगाई है। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव में तनाव का माहौल बन गया था। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। संवेदनशील मामला होने के कारण मानपुर SDOP मयंक तिवारी ने खुद जांच की। वहीं गांव के माहौल को शांत करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई।

बता दें कि गांव में देवी मां की मूर्ति में आग लगाने की घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जिस पर पुलिस ने नजर बनाए रखी है। बताया गया कि मूर्ति गांव के मंदिर में स्थापित थी। जिसमें छेड़छाड़ कर असामाजिक लोगों ने मूर्ति को निकालकर नदी तट पर आग के हवाले कर दिया। इस कारण गांव में रविवार को भी तनाव का माहौल बना रहा। SDOP मयंक तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH