छत्तीसगढ़ - चाँवल से भरा ट्रक NH पर पलटा , हायवे पर आवागमन हुआ बाधित

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाँवल से भरा ट्रक NH पर पलटा , हायवे पर आवागमन हुआ बाधित
अंबिकापुर 03 जून 2023 - अंबिकापुर - रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर से लगे दलधोआ में चावल लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेकाबू ट्रक सड़क पर ही पलट गई।

चावल के बोरे सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मार्ग में आवागमन बाधित हो गया। बलरामपुर से पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को एक्सीवेटर के माध्यम से सड़क किनारे करने के बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ट्रक में चावल लोड कर चालक मणिकांत अंबिकापुर की ओर जा रहा था। बलरामपुर और राजपुर के बीच दलधोआ के सुहानी ढाबा के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी इसी कारण बेकाबू हुई ट्रक सड़क पर पलट गई। चावल के बोरे सड़क पर लुढ़क कर गिर गए, जिससे रास्ता पूरी तरीके से अवरुद्ध हो गया।

दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर यात्री वाहनों के अलावा भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मार्ग में सुचारू रूप से आवागमन बहाल करने पुलिस ने सबसे पहले चावल के बोरों को किनारे करवाया उसके बाद एक्सीवेटर की मदद से सड़क पर पलटी ट्रक को उठाकर सड़क किनारे करवाया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH