सक्ती - चोरी की बाईक के साथ रूपेन्द्र साहू दो साथियों सहित गिरफ्तार , सक्ती पुलिस की कार्यवाही

सक्ती , 04-06-2023 12:19:21 AM
Anil Tamboli
सक्ती - चोरी की बाईक के साथ रूपेन्द्र साहू दो साथियों सहित गिरफ्तार , सक्ती पुलिस की कार्यवाही
सक्ती 03 जून 2023 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 15 मई 2023 को प्रार्थी प्रकाश यादव निवासी मंन्द्रगोढी थाना सक्ती ने अपने हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG11 AR 6086 में अपने भाई दीपक कुमार साहू को बैठा कर ईलाज कराने मोहदीकला राजेश देवांगन के पास लेकर गया था।

मोटर सायकल को रात 10:30 बजे खड़ी कर अपने भाई को राजेश देवांगन के घर अंदर लेकर गया और रात 11:30 बजे ईलाज कराकर घर से बाहर आया तो मोटर सायकल वहां पर नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 144/2023 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक एम.आर.अहिरे द्वारा आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह , SDOP सक्ती मो. तस्लीम आरीफ के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी की तत्काल पतासाजी कर आरोपी रूपेन्द्र कुमार साहू पिता भीम राम साहू उम्र 21 वर्ष , सोनू कुमार साहू पिता महात्मा राम साहू उम्र 22 वर्ष , मनोज कुमार साहू पिता गनेश राम साहू उम्र 19 वर्ष सभी निवासी आंडिल थाना मालखरौदा जिला सक्ती को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया जो आरोपियों से चोरी की मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 11 AR 6086 कीमत 20 हजार रुपये का बरामद किया गया। आरोपियों को दिनांक 02 जून 2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 03 जून 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। 

एक ही गांव से 03 लोगों को मोटर सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने से क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत , उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े , आरक्षक मनोज लहरे , कुंवर बज्रसेन लहरे व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH