मां चामुंडा टेकरी की रोप वे ट्राली का तार पुली से अलग हुआ , 12 ट्रालियां हवा में लटकी , 08 श्रद्धालु फंसे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मां चामुंडा टेकरी की रोप वे ट्राली का तार पुली से अलग हुआ , 12 ट्रालियां हवा में लटकी , 08 श्रद्धालु फंसे
देवास 03 जून 2023 - मध्‍य प्रदेश के देवास जिले के प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम रोप वे टावर का तार तेज आंधी और बारिश की वजह से पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रालियां बीच में फंस गई है। इन ट्रालियों में आठ दर्शनार्थी मौजूद हैं। रोपवे संचालित करने वाली कंपनी के दस तकनीकी कर्मचारी सुधार कार्य में जुटे हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनुसार छत्तीसगढ़ का परिवार दर्शनों के लिये टेकरी आया था। 10 लोगों को लेकर भोपाल से वाहन चालक आया था। 6 लोग अन्य ट्रॉली में सकुशल पहुंच गए। तार टूटने से 4 लोगों की ट्रॉली हवा में रह गई। रोप वे की अन्य ट्रालियां खाली होने की जानकारी मिली है।

रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम और त्रेहान कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच 8 अप्रैल 2003 को एग्रीमेंट हुआ था। 4 अगस्त 2003 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भूमि पूजन किया था। नगर निगम द्वारा अन्य विभागों से एनओसी व परमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2010 में काम शुरू हो सका था, लेकिन बजट बढ़ने से एक बार फिर से काम धीमा हो गया। 10 अप्रैल 2017 को पहला ट्रॉयल लिया गया।

14 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार जुलाई 2017 में यह रोप-वे शुरू हो गया था। तत्‍कालीन विधायक गायत्री राजे पवार व महापौर सुभाष शर्मा ने शुभारंभ किया था। मालवा-निमाड़ के इस पहले रोप-वे से श्रद्धालुओं को 300 फुट ऊंची टेकरी पर पहुंचने में अब मात्र 3 मिनट का समय लगता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH