भाजपा सांसद के खिलाफ FIR दर्ज , महिला पहलवानों का आरोप , सीने में हाथ फेरा और संबंध बनाने को कहा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा सांसद के खिलाफ FIR दर्ज , महिला पहलवानों का आरोप , सीने में हाथ फेरा और संबंध बनाने को कहा
नई दिल्ली 02 जून 2023 - भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो FIR दर्ज की गई है। आरोप में महिला पहलवानों ने कई गंभीर आरोप लगाए है। पहली FIR में छह नाबालिग लड़कियों ने गलत तरीके से छूने और सीने में हाथ लगाने का आरोप लगाया है। दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग पहलवानों ने अश्लील हरकत और कमरे में बुलाने का आरोप लगाया। थाने में दी शिकायतों पर सांसद के खिलाफ धारा 354, 354 A, 354 D और धारा 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FIR के मुताबिक, सभी महिला एथलीट जब भी अपने - अपने कमरे से निकलती थीं तो ग्रुप में चलती थीं, ताकि अकेले आरोपी से मिलने से बचा जा सके। पीड़ित ने बताया है कि आरोपी ने आरोपी ने कसकर पकड़ लिया, तस्वीर खिंचवाने का नाटक किया, अपनी ओर खींचा , कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ जबकि पीड़िता की तरह से स्पष्ट कर दिया गया था कि उसका पीछा न करें।

एक नाबालिग पहलवान ने शिकायत में ये भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान बृजभूषण ने होटल के रेस्तरां में खाने की मेज पर उसे छुआ। बृजभूषण की इन हरकतों से वह गहरे सदमे में थी। वह अगले कुछ दिनों तक न तो ठीक से सो सकी और न ही ठीक से खा सकी। भारत में एक लीग के दौरान और फिर दो साल के दौरान दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिल्ली में महासंघ कार्यालय में उन्हें फिर से गलत तरीके से छुआ गया था।

वहीँ, पहलवानों के आरोपों को लेकर गुरुवार को ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH