छत्तीसगढ़ - 05 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाली युवक की लाश , जाने क्या है पूरा मामला

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाली युवक की लाश , जाने क्या है पूरा मामला
गरियाबंद 13 मई 2023 - नक्सल प्रभावित इलाके में 4 दिन पहले एक कमार युवक की हत्या कर दी गई। वहीं आज उस मृतक युवक की हत्या का सुराग जुटाने फोरेंसिक टीम ने दोबारा कब्र की खुदाई करवाई है। वारदात का तरीका नक्सली जैसा नहीं लगने के कारण इस मामले को रंजिश एंगल से पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी चंदन मरकाम ने बताया की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पंचनामा की कार्रवाई की गई थी। पीएम रिपोर्ट में सर में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ 09 मई को धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है।

दरअसल, अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा पंचायत से 8 किमी दूरी पर हाड़ाखाल पारा जंगल में रह रहे कमार जनजाति के 40 वर्षीय बलमत सोरी के सर पर गोली मारकर 8 मई की दरम्यानी रात को हत्या कर दी गई थी।हत्या की रात बलमत की पत्नी अपने तीन बच्चों के अलावा मोहल्ले में रहने वाले 8 परिवार के ज्यादातर सदस्यों के साथ कूहीमाल में चल रहे नामजाप यज्ञ देखने गए हुए थे। मोहल्ले में कुछ पुरुष ही रह गए थे। सुबह जब परिवार घर लौटा तो घर के मुहाने पर लहूलुहान शव को देखकर परिजन चीख पड़े। वारदात की सूचना ग्राम सरपंच के माध्यम से अमलीपदर पुलिस को दी गई थी।

वारदात के तरीके से पुलिस ने शुरू से ही रंजिश एंगल से जांच शुरू किया। परिजनों के आशंका व पुराने विवाद से जुड़े लोग मिलाकर पिछले तीन दिनों में पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ किया। पूछताछ में वारदात की रात गोली की आवाज सुनने व जमीन कब्जे से जुड़ी विवाद के अपुष्ट तथ्य सामने आए। SDOP अनुज गुप्ता ने बताया की घटना से जुड़ी तकनीकी साक्ष्य व हत्यारों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक जांच की आवश्यकता थी। आज विधिवत जहां शव को गाड़ा गया है, उस जगह का दोबारा खनन करवा कर रायपुर से आई फोरेंसिक टीम से परीक्षण कराया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH