भाजपा विधायक के दफ्तर का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा विधायक के दफ्तर का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ता गिरफ्तार
रतलाम 08 मई 2023 - ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दिलीप मकवाना के कार्यालय का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम न्यायालय में पेश करने के लिए स्टेशन रोड थाने से एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया। वाहन में बैठाने के दौरान भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसलें खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले शासन ने किसानों के मुवावजे की राशि की लिस्ट जारी की थी, इसमें अनेक किसानों का नाम नहीं थे, इसे लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुछ किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि कई किसानों की फसल खराब हुई है। सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। सोमवार दोपहर युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता फव्वारा चौक से नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे।
तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ज्ञापन वहीं पर तहसीलदार को देने के लिए कहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कार्यालय जाकर विधायक को ज्ञापन देंगे। 

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन फाड़कर फेंक किया तथा नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लुनेरा, एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, जनपद सदस्य बल बहादुर सिंह, हरीश पटेल, जितेंद्र सिंह, देवीलाल अमलियार, गौरव पोरवाल, मनोज राठौर, राजपाल, अजय पाल सिंह, कैलाश पाटीदार , सुनील सिंह, कन्हैयालाल धाकड़, वेद प्रकाश पाटीदार, निक्कू बना बांगरोद, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम भदोरिया आदि को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH