मकान की दीवार गिरने से डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत , घर मे पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मकान की दीवार गिरने से डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत , घर मे पसरा सन्नाटा
अनूपपुर 04 मई 2023 - मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से एक डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय बच्चा आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पसला में रहने अरनव पटेल उम्र डेढ़ साल अपने घर के आंगन में खेल रहा था।

पिता सतीश पटेल एवं माता आरती पटेल दोनों बगल के ही एक और दीवार की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश की वजह से पुरानी दीवार कमजोर हो चुकी थी। बच्चा खेलते खेलते उस दीवार के पास आया, तभी वह दीवार ढह गई। जिसमें बच्चा उसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल अनूपपुर लाया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस पूरे मामले में डॉक्टर खेस शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चा जब जिला अस्पताल अनूपपुर आया। तब उसकी सांस नहीं चल रही थी। फिर भी हमने 20 मिनट तक सीपीआर अन्य तरीकों से बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH