प्रेमी जोड़े ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , मृतक का कल से शुरू होने वाली थी शादी

मध्य प्रदेश , 04-05-2023 11:00:52 PM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , मृतक का कल से शुरू होने वाली थी शादी
राजगढ़ 04 मई 2023 - एक युवक की शादी होने वाली थी। उसके लिए शुक्रवार कोई लग्न आने वाली थी। लग्न आती व शादी की रस्में आगे बढ़तीं , इसके पहले ही युवक व एक नाबालिग लड़की ने दुपटटे से लटककर जान दे दी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पीएम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर थाने के गांव सेमलीकलां में गांव के पीछे खेत में एक बबूल के पेड़ पर सुबह के समय युवक व नाबालिग लड़की के शव लटके हुए दिखे। बकरी चराने गए एक युवक द्वारा दोनों के शवों को देखा तो उसने गांववालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा। 

युवक की पहचान वीरम भिलाला 22 वर्ष के रूप में की गई, जबकि 17 वर्षीय नाबालिग भी इसी गांव की थी। दोनों के शव नाबालिग के दुपटटे से लटके हुए थे। दोनों बुधवार रात 12 बजे से ही घर से गायब थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश भी गई थी, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा था। सुबह घटना सामने आने के बाद से गांव में शोक छा गया। दोपहर बाद दोनों के शवों का पीएम कराया गया व व शव परिजनों को सौंप दिए। उधर परिजनों ने हत्या करने की आशंका भी व्यक्त की है।

पुलिस के मुताबिक वीरम भिलाला व नाबालिग आपस में बात करते थे व प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक का विवाह दूसरे किसी गांव में तय हो गया था। ऐसे में शुक्रवार को शादी की रस्मों के तहत लग्न आने वाली थी। लग्न के बाद विवाह के अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो जाते। विवाह की रस्में शुरू होती इसके पहले ही दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस द्वारा आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH