बीच सड़क पर युवती की गला रेतकर हत्या , ब्लैकमेल से परेशान होकर दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीच सड़क पर युवती की गला रेतकर हत्या , ब्लैकमेल से परेशान होकर दिया वारदात को अंजाम
बैतूल 04 मई 2023 - जिले के मुलताई कस्‍बे में स्‍थित गांधी वार्ड में बुधवार रात बीच सड़क पर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे जो आरंभिक कारण पुलिस बता रही है, उसमें युवती द्वारा आरोपित के आडियो और वीडियो को लेकर लगातार उसे ब्‍लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी से परेशान होकर आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपित युवक की शादी भी तय हो गई थी और युवती द्वारा शादी रुकवाने के लिए धमकी दी जा रही थी।

मुलताई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी वार्ड में पुराने बैरियर नाका मार्ग पर सिमरन शेख पिता अफजल शेख 26 वर्ष की लाश पड़ी मिली। मृतका के गले पर धारदार हथियार से जख्‍म के निशान हैं। पुलिस ने CCTV  फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर मुलताई निवासी सनीफ उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी रात में ही मुलताई पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतका के पास आरोपित के कुछ आडियो और वीडियो थे। इसके आधार पर वह धमकी दे रही थी। आरोपित की शादी तय हो गई है। युवती उसकी शादी को रुकवाने के लिए भी धमकी दे रही थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था या नहीं, इसका अभी खुलासा नही हो पाया है

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH