शादी समारोह में खाना खा कर 250 लोग हुए फूड पाइजनिंग के शिकार , अस्‍पताल में मची अफरातफरी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह में खाना खा कर 250 लोग हुए फूड पाइजनिंग के शिकार , अस्‍पताल में मची अफरातफरी
धार 03 मई 2023 - बदनावर के ग्राम धमाना में बुधवार दोपहर शादी समारोह में भोजन करने के बाद करीब 250 से अधिक लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। यहां दो शादी में करीब 12 सौ लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। लड़की की बरात रतलाम के ग्राम सैलाना से आई थी। जबकि लड़के की बरात ग्राम कल्याणपुरा जाने वाली थी। भोजन करने के एक घंटे बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से जहां जगह मिली, वहां लेटाकर स्लाइन चढ़ाई गई और उपचार किया। इसके अलावा नगर के अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ रही।

सूचना मिलने के बाद SDM मेघा पंवार मौके पर पहुंची और मरीजों को नगर एवं अन्य जगह ले जाकर उपचार करवाया गया। बुधवार से डाक्टरों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल पर होने के बावजूद सभी डाक्टर ड्यूटी पर लौटे और मरीजों का उपचार किया। अन्‍य चिकित्सकों की सेवाएं भी अस्पताल में ली गई। फिलहाल प्रभावित मरीजों की संख्या 250 बताई गई है, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या और बढ़ भी सकती है।

बता दे कि ग्राम धमाना में कालू सिंह के पुत्र अर्जुन की शादी थी। अर्जुन की बरात कल्याणपुरा जाने वाली थी इसके अलावा डूंगर सिंह की लड़की रचना की शादी थी। इसकी की बरात ग्राम सैलाना से आई थी। दोनों ने एक ही स्थान पर प्रीतिभोज का आयोजन किया था। इसमें करीब 12 सौ लोगों के लिए भोजन बनाया गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH