नगर निगम के सब इंजीनियर का कालर पकड़ने वाला निर्दलीय पार्षद गिरफ्तार , भेजा गया जेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगर निगम के सब इंजीनियर का कालर पकड़ने वाला निर्दलीय पार्षद गिरफ्तार , भेजा गया जेल
खंडवा 02 मई 2023 - नगर पालिका निगम के उपयंत्री की कालर पकड़ने वाले आरोपित निर्दलीय पार्षद शेख फरीद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पार्षद को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पार्षद पर कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने का केस दर्ज है।

मामला 28 अप्रैल का नगर निगम कार्यालय का है। नगर निगम कार्यालय में वार्ड नंबर 19 के निर्दलीय पार्षद फरीद शेख ने अपने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाए जाने से आक्रोशित होकर हंगामा किया था।

आरोप है कि इस दौरान पार्षद फरीद ने नगर निगम के उपयंत्री भूपेंद्र सिंह बिसेन की कालर पकड़कर अभद्रता की और जान से मरने की धमकी दी थी। उपयंत्री बिसेन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पार्षद फरीद पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पार्षद फरीद को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम राठौर ने बताया कि आरोपित पार्षद फरीद को जिला न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विदित हो कि पार्षद द्वारा की गई अभद्रता पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली थी। पार्षद पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। साथ ही नगर निगम में सांकेतिक हड़ताल भी की थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH