भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत , समर्थकों ने थाने में किया जम कर हंगामा

मध्य प्रदेश , 28-04-2023 8:53:06 PM
Anil Tamboli
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत , समर्थकों ने थाने में किया जम कर हंगामा
विदिशा 28 अप्रैल 2023 - भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह अहिरवार की शमशाबाद में मौत हो गई। गुरुवार रात उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना स्‍थल के पास ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में चरण सिंह की मौत हुई है। घटना गुरुवार रात की है! 

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ग्राम करैया निवासी 35 वर्षीय चरण सिंह पुत्र रामबाबू अहिरवार लहूलुहान अवस्‍था में सिरोंज रोड ग्राम डंगरवाड़ा वेयरहाउस के पास सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना के बाद शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल चरण सिंह को डायल हंड्रेड से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, जिलाध्यक्ष की मौत की खबर सुनते ही भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार सुबह शमशाबाद पहुंच गए। उन्‍होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए थाने में ही धरना दे दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ने आरोप लगाया कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी चरण सिंह पर कुछ लोगों ने हमला किया था। उस पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में ही संगठन के लोग बैठ गए। हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शव का पीएम भी नहीं करने दिया गया। हंगामे की खबर मिलते ही विदिशा CSP विकास पांडे , सिरोंज SDOP सौरभ तिवारी सहित पुलिस बल शमशाबाद पहुंच गए है।

इधर शमशाबाद थाना प्रभारी मनोज दुबे का कहना है कि सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। मृतक के स्वजन और संगठन के कुछ लोग अलग-अलग आशंका जता रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH