सज संवर कर निकाह करने पहुंचा दुल्हा , मेकअप करवाने के बाद पार्लर से प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन

मध्य प्रदेश , 28-04-2023 5:43:12 PM
Anil Tamboli
सज संवर कर निकाह करने पहुंचा दुल्हा , मेकअप करवाने के बाद पार्लर से प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन
इंदौर 28 अप्रैल 2023 - खजराना में गुरुवार शाम रोचक मामला सामने आया है यँहा एक मैरिज गार्डन में दुल्हा निकाह के लिए इंतजार करता रहा और दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। स्वजन पहले बहाने बनाते रहे लेकिन बारातियों ने हंगामा किया तो पता चला दुल्हन तो दो घंटे पहले ही गायब हो चुकी है। देर रात मामला थाने पहुंचा और एक-दूसरे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक मामला ममता कालोनी (खजराना) का है19 वर्षीय युवती की उज्जैन के गौहर खान (शेरसानी मोहल्ला) से तय हुई थी। गुरुवार को गौहर बारात लेकर इंदौर आया था। बारातियों के रुकने का इंतजाम क्षेत्र के सुगरा गार्डन में किया गया था। वर-वधु पक्ष शादी रस्मों की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही निकाह का समय आया दुल्हा सजधज कर तैयार हो गया। दुल्हन भी मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर रवाना हो गई। पार्लर हारुन कालोनी में ही था जिसे दुल्हन की कजिन बहन चलाती थी। दुल्हन ने पहले तो मेकअप करवाया और बाद में कपड़े बदलने के लिए रुम में चली गई। दुल्हन की बहन और साथ आई युवतियां काफी देर तक इंतजार करती रही। बाहर न आने पर शक हुआ और अंदर जाकर देखा दुल्हन तो गायब है।

युवतियों ने जैसे ही घटना बताई दुल्हन की मां बेहोश हो गई। पता चला कि कालोनी में रहने वाले सलमान से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पूर्व ही दोनों में शादी की बात हुई थी लेकिन युवती ने मां से मना कर दिया। उसकी मर्जी से ही दूसरा रिश्ता तय किया था। मां देर रात थाने पहुंची और गुमशुगदी दर्ज करवाते करवाते बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद दुल्हा थाने पहुंचा और कहा मैं भी शिकायत करुंगा। मेरी शादी नहीं हुई उसका गम नहीं बल्कि चिंता इस बात की है कि मुझ पर इल्जाम न लगा दे। रात में गौहर ने भी थाने में आवेदन दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH