देर रात हुआ एक और एनकाउंटर , कई राउंड चली गोलियां , मौके से पिस्टल और बाइक बरामद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देर रात हुआ एक और एनकाउंटर , कई राउंड चली गोलियां , मौके से पिस्टल और बाइक बरामद
धार 27 अप्रैल 2023 -  बसंत विहार कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने मांडू रोड पर देलमी के समीप गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर फायर किए जिससे एक गोली आरोपी के पैर में लगी है। आरोपी दीपक को गंभीर अवस्था में धार के निजी चिकित्सालय भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक ने बसंत विहार कॉलोनी में युवती की गोली ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें घाटाबिल्लोद, पीथमपुर और इंदौर में तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मांडू रोड के देलमी के समीप समीप छुपा हुआ है। सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम को देख आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी फायरिंग की जिससे एक गोली युवक के पैर पर लगी है। आरोपी को गंभीर अवस्था में धार के निजी चिकित्सालय भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोपी दीपक को पकड़ने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर चार फायर किए जिससे एक गोली आरोपी दीपक के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी दीपक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस टीम आरोपी दीपक को लेकर धार के निजी चिकित्सालय पहुंची जहां आरोपी का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और एक बाइक को जब्‍त किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH