कोर्ट में पेशी के लिए जा रही युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोर्ट में पेशी के लिए जा रही युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
धार 26 अप्रैल 2023 - धार शहर की वसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवती पर गोली चलाने वाले का पता अभी नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास में पूजा चौहान रहवासी संजय कालोनी धार कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।

रहवासियों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो तुरंत ही बाहर निकले और देखा की युवती सड़क पर पड़ी है। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह पाटीदार, नौगांव टीआई भागचंद तवर पहुंचे। बताया जा रहा है करीब तीन से चार फायर हुए इसमें युवती को गोली लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

धार जिला अस्पताल में पहुंचे स्वजनों ने बताया कि दो साल पूर्व दीपक नामक युवक पर छेड़छाड़ का प्रकरण पूजा ने दर्ज करवाया था। बुधवार को कोर्ट पेशी में जाना था। सुबह नौ बजे पूजा अपनी दोनों बहनों के साथ घर से निकली। इसमें सिल्वर हिल्स स्थित एक अधिकारी के घर पर पूजा काम करने जाती है। जहां काम समाप्त करने के बाद वह कोर्ट पेशी के लिए निकली। परंतु इस बीच रास्ते में वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। स्वजनों का आरोप है कि यह हत्या दीपक नामक युवक ने ही की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH